झांसी। शिक्षा का स्तर ऊंच्च करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय का हुलिया बदलकर उनका सौन्दरीकरण कराया जा रहा है। सरकार तो हर घर शिक्षा का दीप जलाने और उसका स्तर उच्च करने के लिए हर प्रयास कर रही। लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले कुछ अध्यापक  लगातार अपनी लापरवाही से बाज नही आ रहे.

बबीना ब्लॉक में गणेशपुरा लहर ठाकूरपुरा में बने सरकारी स्कूल में फर्जी हस्ताक्षर कर गायब रहने वाले शिक्षकों ठंडा भी नही हुआ की एक और सरकारी शिक्षकों की मनमानी का मामला प्रकाश में आया। जहां करोड़ो कीमत से बने सरकारी स्कूल का उद्घाटन करने पहुंची झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा को सरकारी शिक्षक नही मिले और न ही स्कूल के शुभारंभ पर पहुंचे। हालाकि आज प्रदेश सरकार द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन जहां सरकार होती है, वहां सरकारी तंत्र मौजूद  होना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत झांसी के कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषि कुंज विद्यालय का कायाकल्प एक करोड़ 43 लाख कीमत कराया गया है। इसमें बच्चे के खेलने कूदने के लिए पार्क, पढ़ाई के लिए कुर्सी टेबिल आदि की व्यवस्था उच्च स्तर पर की गई है।

आज इसका उद्घाटन समारोह था। जिसमे अतिथि के रूप में सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल और सदर विधायक रवि शर्मा पहुंचे। मंच पर उद्घाटन समारोह शुरू हुआ। जिसमे स्कल के सभी बच्चे और पूरा स्टाफ मौजूद था। लेकिन शिक्षक आये ही नहीं थे। इस पर अतिथियों ने काफी नाराजगी व्यक्त की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights