झांसी। शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती की परीक्षा है। शनिवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यार्थियों को सुबह से ही केन्द्रों पर पहुंचना शुरु हो गया है। केन्द्र के अंदर प्रवेश कराने से पहले उनकी सघन जांच की जा रही है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रत्येक केन्द्र पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।

बता दें कि 17 और 18 फरवरी को होने वाले यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए झांसी में 47 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार यानि आज और रविवार यानि कल करीब 86 हजार से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा देने के लिए बाहर से आए अभ्याथियो को केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए महानगर में 4 हेल्पडेस्क बनाए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या फिर महानगर की कोई भी दुकान, यदि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों से निर्धारित दामों से अधिक पैसे मिलने की शिकायत मिलती है तो प्रशासन कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

दोनों दिन परीक्षाएं दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम को लगाया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी और एसएसपी भी लगातार मॉनीटरिंग करेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights