झांसी। भगवान राम- माता सीता स्वंवर के लिए बड़ी धूमधाम से शहर के मुख्य मार्गों से निकली राम बारात, संघर्ष सेवा समिति संस्थापक/ अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी डा. संदीप सरावगी सहित सैकड़ों लोग हुए बारात में शामिल।

राम बारात मार्ग पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर बारातियों का स्वागत किया। इस बार राम बारात में पिछली बार की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। लोगों में सुबह से ही राम बारात को लेकर उत्सुकता थी। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, लोगों की उत्सुक्ता बढ़ती गई। तेज धूप होने के बावजूद भी हजारों की संख्या में लोग राम बारात देखने के लिए सड़क पर खड़े हो गए थे। श्री श्री 1008 श्री रघुनाथ जू सरकार मंदिर से पूजा पाठ होने बाद भव्य राम बारात निकाली गई।

बाराती बनकर पहुंचे डा. संदीप सरावगी । राम बारात पसरठ वाली गली से उठ कर शहर के मुख्य मार्गों होते हुए पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग पर जगह-जगह राम बारात का फूल-मालाओ के साथ स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर डा. संदीप सरवागी ने जय श्रीराम जयकारे लगाये। साथ ही राम जी की आरती भी उतारी गई। राम बारात में पात्र बने नन्ने-मुन्ने बच्चे भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसी के साथ जैसे-जैसे बारात बढ़ती गई, वैसे-वैसे लोगों में राम बारात के दर्शन को लेकर बेचनी भी बढ़ती गई। जैसे ही राम बारात चौराहे पर पहुंची, वैसे ही राम बारात पर फूलों की वर्षा प्रारम्भ की गई। राम बारात के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर जीतू सोनी युवा अध्यक्ष (उ. प्र उद्योग व्यापार मंडल), जयदीप खरे जिलाध्यक्ष (हिंदू जागरण मंच), विनोद अवस्थी ( विभाग प्रमुख), पुरुकेश (प्रांत सह संयोजक, युवा वाहिनी हिंदू जागरण मंच) सचिन पटवा, पीयूष रावत सहित संघर्ष सेवा समिति से महेंद्र रजक, सुशांत गेंडा, राकेश अहिरवार, संदीप नामदेव सहित सैकड़ों बाराती शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights