आज तहसील टहरौली में नेत्र शिविर का आयोजन रतन ज्योति नेत्रालय के द्वारा किया गया। शिविर में आसपास के दर्जनों मरीजों ने आंख से संबंधित आंख का लाल होना, आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि सभी रोग चश्मा जांच भी कराया।

टहरौली किला में निशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल कुमार जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें रतन ज्योति नेत्रालय झांसी के द्वारा नागरिकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई एवं मरीजों को उचित परामर्श भी दिए डॉक्टर ने बताया कि नेत्र के परीक्षण में मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को विशेष शिविर के द्वारा नेत्र परीक्षण कर सही उपचार हेतु आवश्यक निर्देश एवं झांसी में ऑपरेशन किया जायेगा।

रिपोर्ट- अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights