थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने CO को सौंपा प्रार्थना पत्र

टहरौली। क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। श्यामकरन पुत्र दीने निवासी लुहरगांव घाट ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:00 बजे गांव के 7 लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित श्यामकरन ने बताया कि भगवानदास पाल पुत्र मनोहर, आशीष पाल पुत्र भगवानदास, अभिषेक पाल पुत्र भगवानदास, मनोहर पाल पुत्र नामालूम, शांति देवी पत्नी मनोहर पाल, कप्तान पाल पुत्र नरोत्तम पाल एवं नरोत्तम पाल पुत्र मनोहर पाल उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर आज 20 जुलाई 2026 को श्यामकरन ने क्षेत्राधिकारी टहरौली को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मांग: पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों पर SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस का इस मामले में क्या कहना है, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट: अंकित गौतम 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights