राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन आज दिनांक 23/12/2022 को कृषि विज्ञान संस्थान में संस्थान प्रमुख प्रोफेसर बी गंगवार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रॉफेसर बी गंगवार ने कृषि शिक्षार्थियों को बताया कि किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस को भारत सरकार ने 2001 से राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया एवं किसानों की प्रगति की दिशा में तमाम आधुनिक कृषि संबंधी पद्धतियों को किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया एवं जैविक/ प्राकृतिक खेती को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को उल्लखित किया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर सत्यवीर सिंह सोलंकी जी ने चौधरी साहब के जीवन परिचय के साथ साथ उनकी राजनीतिक यात्रा पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अंगीकार करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि बताया एवं इसके साथ उन्होंने उनके अर्थशास्त्री ज्ञान की भी चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ डॉक्टर अवनीश दुबे जी ने मृदा स्वास्थ्य पर शिक्षार्थियों का ज्ञान वर्धन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर हाशमी ने कृषि नीति एवं अर्थव्यवस्था में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ संतोष पांडे ने चौधरी चरण सिंह जी के जीवन इतिहास के तमाम पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय किसान दिवस के समापन समारोह में सभी उपस्थित विद्युतजनों एवं छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर नीतिराज करोतिया ने सभी विद्वानजनों के बताए हुए मार्ग पर चलने एवं जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर नवीन जी, डॉक्टर अभिषेक जी, डॉक्टर प्रदीप जी, डॉक्टर महिपत जी, डॉक्टर अशोक जी, डॉक्टर बबेले जी, डॉक्टर हरपाल जी, डॉक्टर भारती जी, डॉक्टर आस्था जी, के साथ साथ कार्यक्रम के संचालन में कार्य करते हुए आयुष, अस्मिता, अभिलाष, आदि छात्र उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights