Mon. May 25th, 2026

कोंच(जालौन)। स्वामी परमहंस सरस्वती शिशु मंदिर नदीगांव में गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें गणित व चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में नीरज व कृष्णकांत अव्वल रहे। छात्र छात्राओं ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का चित्र बना कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दौलत सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य तथा विद्यालय के कोषाध्यक्ष पंकज सोनी ने छात्र छात्राओं की गणित प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भैया नीरज पाल व कृष्णकांत दुवे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के गणित प्रमुख आचार्य इंद्रपाल सिंह ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न करवाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights