टहरौली (झाँसी)। टहरौली तहसील के ग्राम रनयारा में बनी गौशाला में भूख और बीमारी से तड़प-तड़प कर गौवंश मर रहे और जिम्मेदार अफसर अनजान बने बैठे हैं। योगी सरकार द्वारा निराश्रित गौवंशों की व्यवस्था के लाख दावे किए जा रहे हों लेकिन ग्रामीण अंचलों में बनी गौशालाओं में गौवंशों की स्थित बेहद खराब है।

टहरौली तहसील क्षेत्र के गांव रनयारा स्थित गौशाला में गोवंश भूख से दम तोड़ रहे हैं। एक माह में कई गोवंश की मौत हो चुकी है।गोशाला का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है। यहां सौ से अधिक गोवंश है। इन दिनों गौशाला की स्थिति काफी खराब है। यहां रह रहे निराश्रित गोवंश के लिए ठीक से चारे की भी व्यवस्था नहीं है। भूख एवं बीमार होने पर डॉक्टर भी गौवंश के उपचार करने नहीं आते जिसके चलते गोवंश तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं।

उनके अंतिम संस्कार की भी कोई व्यवस्था नहीं की जाती। इस संबंध में कई बार इंटरनेट मीडिया पर भी फोटो वायरल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों के कानों पर जू नहीं रेंग रही।

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights