टहरौली। ग्राम पंचायत टहरौली खास में सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती, महिलाये किशोरी तथा कुपोषित बच्चों को तंदरुस्त बनाने सरकार की ओर से राशन मुहैया कराए जाने की व्यवस्था की गई है। अभी तक इस कार्य को आंगनबाड़ी कार्य करती महिलाओं को सौंपी गई थी लेकिन पिछले कुछ माह से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह को सौंप दी गई है। जिसके बाद जिले में करीब दो दर्जन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह राशन का वितरण करने लगे हैं, यहां पर पर तीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं। आरोप है कि जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ एक बार राशन का वितरण किया गया है।

आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि जो पैकेट वितरण किए जा रहे हैं वह कटे फ़टे वितरण किए जा रहे हैं आखिर किसकी गलती से यह कटे-फटे पैकेट बच्चों को दिए जा रहे हैं या किसी बड़े अधिकारी की मेहरबानी से बच्चों को कटे पैकेट वितरण किए जा रहे हैं।

आंगनबाड़ी सहायिका शशि अहिरवार के द्वारा बाल पोषाहार का वितरण किया जा रहा था जिसमें आज ग्राम प्रधान टहरौली खास सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सहायिका एवं समूह सखी सहनाज खान पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा पोषाहार में बड़ा गोलमाल किया जाता है। जनवरी माह का पोषाहार अप्रैल माह में वितरित किया जा रहा है आखिर फरवरी माह और मार्च माह का पोषाहार कहां गया एवं महिलाओं ने बताया कि हमें किसी प्रकार की पोषाहार वितरण की सूचना नहीं दी जाती है जब वह देर से पहुंचती है तो कहती हैं कि पोषाहार खत्म हो चुका है। वही समूह सखी ने कहा कि पोषाहार देने वाले अधिकारी भी पोषाहार के पैकेट निकाल कर खा रहे हैं, ऐसे में कैसे हम प्रत्येक बच्चे को पोषाहार वितरण कर पाएंगे इस तरह से सरकार की मंशा के विपरीत काम किया जा रहा है, पोषाहार उपलब्ध कराने वाले अधिकारी भी नन्हे बच्चों के हक को छीन रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights