झांसी। बुंदेलखंड प्रजापति महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को भगवंतपुरा के मून सिटी के सामने रॉयल मिलन गार्डन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम बुंदेलखंड प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैयालाल प्रजापति व प्रजापति समाज के गौरव संत श्री हरिकिशोर प्रजापति महाराज ने भगवान श्री दक्ष प्रजापति और कुलदेवी श्रीयादे माँ के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा तथा संगठन के माध्यम से जनहित के अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर झाँसी,टीकमगढ़, जालौन, सागर,दतिया,डबरा,निवाडी, ग्वालियर, जिले के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मंगली प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया एवं आभार व्यक्त नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  गोविंद प्रजापति ने किया।

       रिपोर्ट

अंकित गौतम टहरौली

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights