टहरौली(झांसी)। टहरौली में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 5 दिनों से चल रहे आमरण अनशन का आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन अदित्य, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानुसहाय, और जन अधिकार पार्टी के मंडल अध के आग्रह पर जूस पिलाकर आज समापन हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 5 दिवस से टहरौली में बुंदेलखंड के विकास की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव व सुरेन्द्र प्रजापति, अंकित गौतम, सोनू गुप्ता, जाहर सिंह, सोनू चौधरी, अमित दुवे आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसमें सभी अनशनकारी मांग कर रहे थे कि बुंदेलखंड राज्य बनाओ, टहरौली को जिला बनाओ, टहरौली को नगर पंचायत बनाओ, टहरौली में विकास-खण्ड की स्थापना करो, टहरौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलों, टहरौली में महाविद्यालय खोसूत्रीयलो सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे थे, आज पांचवे दिन माननीय प्रदीप जैन आदित्य (भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार), भूतपूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार(भाजपा), बुन्देखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानुसहाय जी , आर. डी. फ़ौजी (मण्डल अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी झाँसी) और अन्य राजनीतिक दलों के नेतागणों के आग्रह पर अनशन कारियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया और अनशन स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी टहरौली तहसीलदार टहरौली सहित प्रशाशनिक अधिकारियों को मांगो को लेकर समस्त ज्ञापन दिये, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा हम लोग अपनी तरफ से समस्त ज्ञापन उच्चाधिकारियों और शाशन को भेजेंगे और आप लोगों की माँगो को पूरी करवाने की कोशिश करेंगे , इस दौरान अनशन कारियों ने प्रशासन को दो महीने का समय दिया है। अगर मांगे पूरी नही होती है तो हम अनशन कारी फिर से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे और तब तक नही उठेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाएंगी। सबसे पहले पहुंचे जन अधिकार पार्टी के मण्डल अध्यक्ष आर-डी फौजी ने 9 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया और उन्होंने कहा कि अगर मांगे पूरी नही होती है तो आज 7 लोग अनशन पर बैठे थे दो महीने बाद दर्जनों लोग अनशन पर बैठेंगे।

इसके बाद प्रागीलाल अहिरवार पूर्व विधायक पहुंचे उन्होंने कहा कि बाबूसिंह यादव एक बूढ़ा शेर है जिसकी टहरौली को जरूरत है और टहरौली के विकास में अहम भूमिका है उन्होंने कहा कि टहरौली को जिला बनाने के लिए हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे, प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बाबूसिंह यादव टहरौली ही नहीं बल्कि पूरे झाँसी के लिए एक ऐसा नाम है जो वर्षों तक याद किया जाएगा और कार्यों को लोग कभी भी भुला नही पाएंगे उन्होंने आगे कहा कि हम लोग जल्द ही टहरौली के विकास के लिए एक बड़ा कदम उठाएंगे जो बाबूसिंह यादव के नेतृत्व में किया जाएगा उन्होंने कहा जब तक टहरौली जिला नही बनेगा तब तक यंहा का विकास सम्भव नही हो पाएगा इसलिए सभी जनप्रतिनिधि बाबूसिंह यादव का समर्थन कर सहयोग दे। भानूसहाय ने कहा बाबूसिंह यादव जी के नेतृत्व यहाँ जो आमरण अनशन किया जा रहा है उससे पूरे बुंदेलखंड में उनका लोग लोहा मान रहे है। उन्होंने आगे कहा कि हम सब मिलकर बुंदेलखंड को जब तक राज्य नही बना लेते तब तक सांस नही लेंगे उन्होंने कहा जब बुंदेलखंड राज्य बन जाएगा तो टहरौली को जिला भी बनने से कोई भी राजनीतिक दल नही रोक पाएगा बुंदेलखंड राज्य बनते ही टहरौली को 2 माह में हम लोग जिला बनवा लेंगे। बाबूसिंह यादव के समर्थन में जितने भी अनशन कारी थे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें युवा क्रांतिकारियों के नाम से सम्बोधित किया। सभी राजीनीतिक दल के नेतागण एवं टहरौली भाजपा के कार्यकर्तागण ने भी 9 सूत्रीय मांगों के महायज्ञ में आहुति दी।

आम जनता में सत्तापक्ष के विधायक न आने पर आम जनता में आक्रोश है ऒर जन चर्चा है कि हमारे वोट से जीतने वाले विधायकों को हमारे क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नही है मात्र अपने सुख साधन के एवं अपने-अपने समाज के लोगों का महत्व समझककर विकास कार्यों में सहयोग नही करते आने वाले समय मे इनको। सबक सीखाने का तय कर चुकी है।

इस दौरान हरीश सोनी जिला कोषाध्यक्ष (भाजपा) राष्ट्रपाल सिंह यादव,डॉ मोना राजा बुन्देला,नकुल यादव,रिंकु दीक्षित,आशाराम कुशवाहा, वंशीधर प्रजापति, गिरजा प्रसाद चौहान, राघवेंद्र पटेल,कालीचरण कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, हरेकृष्ण नामदेव, झगगु जैन, दिनेश माली,संजय कुशवाहा, मोनु सोनी,संजीव चौधरी बिजना,अनिल कुशवाहा, पुष्पेन्द्र कुशवाहा,अमित शर्मा, दीपक यादव, रामभरोसे सहित क्षेत्रवासी आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights