झांसी । झांसी जिले के सिमरधा, पाल कॉलोनी, बूढ़ा, वार्ड नं0 21 के कई सालों से बन रहे ओवर ब्रिज जो शिवपुरी हाईवे को कानपुर हाई वे से जोड़ता है, निर्माणाधीन पड़ा हुआ है और इसी कारण वहां के निवासियों और वाहनों को आवा-जाही में समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और कई घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनीं रहती हैं।

हमारी टीम ने वहां पहुंचकर वहां के निवासियों से बातचीत की तो ज्ञात हुआ कि वे प्रशासन को कई प्रार्थना पत्र दे चुके है लेकिन प्रतिनिधि और प्रशासन किसी ने भी कड़ा कदम नहीं उठा रहा हैं। निवासियों ने बताया कि बड़े जाम के चलते कई प्रकार की दुर्घटनाओं स्थिति भी बन जाती है और यहां विकास ना होने की वजह से आवारा लोगों ने इस क्षेत्र को आवारागर्दी का अड्डा बना लिया है जिससे रात मे माँ बहनों का इस मार्ग से रात मे आना जाना श्राप सा बन गया है। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कारण यहां जंगल सा माहौल हो गया हैं।

आप देख सकते है कि लोगों ने 2019 मे सांसद अनुराग शर्मा और 2020 मे माननीय जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights