हम सब को मैनेज किए हैं कोई ताकत नहीं जो हमारे घाट बंद करवा सके

पूँछ /झाँसी । जनपद झांसी में अवैध खनन इस कदर जोरों पर है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं निडर एवं बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे बालू माफिया खुलेआम चौलेंज से कहते हैं की कोई ताकत नहीं है जो हमारे घाट बंद करा सके हम सब को मैनेज कर रहे हैं यदि इन बालू घाटों की कार्यप्रणाली पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करें दूध का दूध और पानी का पानी साफ दिखाई दे जाएगा लेकिन प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं और इसी वजह से बालू माफिया सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर रोजाना बिना रॉयल्टी के सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियां बालू से लादकर निकलवा रहे हैं।

सलेमापुर घाट चलाने वालों ने नदी की सीमा को पार कर नदी की धार चीरकर अवैध पुल बना लिया है जमकर पनडुब्बियों से बालू खनन हो रहा है सैकड़ों ट्रक बिना राजस्व जमा किए चल रहे हैं जिससे रोजाना शासन को करोड़ों रुपए की हानि हो रही है ढिकौली घाट पर कोई ओटीपी नहीं है नाही घाट की कोई अनुमति है फिर भी एक मंत्री के इशारे पर रात दिन धड़ल्ले से बालू माफिया जमकर अवैध खनन कर रहे हैं मजेदार बात यह है कि डिकोली घाट बिना अनुमति के कैसे और किसकी इजाजत से चल रहा है यह एक सवालिया निशान है सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियां बिना रॉयल्टी खनिज चेकपोस्ट से कैसे पास हो रही हैं जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर सख्त रवैया अपनाए हुए हैं फिर भी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं मानक नियम कानून घाट के सीमांकन आदि का कोई पालन ना करते हुए गुंडई और सत्ता की हनक से बालू माफिया अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं मजेदार बात यह है कि ट्रक चालक गाड़ी की नंबर प्लेट ही खींच कर रख लेते हैं सवाल अब यह उठता है कि प्रशासनिक अमला खनिज विभाग आखिर क्यों मौन है क्या बालू माफिया वाकई में नीचे से ऊपर तक सेटिंग बिठाए हुए हैं शायद तभी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ज्ञात हो कि हाल ही में एरच घाट पर एक मजदूर की नदी में कूदने से मौत हो गई थी जब अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासनिक अमला नदी पर पहुंचा था फिलहाल शासन के सख्त आदेश के बावजूद भी सलेमापुर डिकोली घाटों पर जमकर बालू माफिया अवैध खनन करने में लगे हैं इन्हें कोई किसी का भी भय नहीं है शासन को करोड़ों का चूना लगाकर उक्त बालू माफिया रातों रात मालामाल हो रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights