नारायण सेवा संस्थान के चेयरमैन कैलाश मानव व सेवक प्रशान्त “भैया” की अध्यक्षता में , सिनेमा अभिनेता अनुपम खेर के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह – 2023 सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम दिल्ली में मानव विकास संस्थान के संस्थापक सदस्य अनूप बिन्दल को सिल्वर अवॉर्ड एवम प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

देश भर से मानवता की सेवार्थ 51 चयनित महानुभावों में दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले सेवा पथिक बने झांसी मानव विकास संस्थान के संस्थापक सदस्य अनूप बिन्दल ने अर्चना बिंदल के साथ सपत्नीक सिनेमा अभिनेता अनुपम खेर के कर कमलों से सिल्वर सेवा अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र पुरुस्कार स्वरूप प्राप्त किया।

मानव विकास संस्थान के राष्ट्रीय कनवीनर अशोक अग्रवाल काका ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान अपने हीरे जवाहरातों तुल्य सदस्य गणों से निरन्तर समाज में सेवा कार्य करते हुए गौरवान्वित है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights