झाँसी स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ नए प्राथमिक विद्यालय, ऋषिकुंज बालक के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण 

झाँसीI  झाँसी स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सांसद अनुराग शर्मा ने अलीगोल खिड़की एवं पिछोर स्थित प्राथमिक स्कूल के आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित भवनो का उद्घाटन किया I   

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं हमे युवाओ को सभी आधुनिक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करानी होगी तभी युवा आगे बढ़ पायेगा और भारत का नाम विश्व स्तर पर उंचा कर पायेगा

इन प्राथमिक विद्यालय में छात्र और छात्राओं के लिए आवश्यक संख्या में कक्षाओं के साथ-साथ फर्नीचर, लड़कियों और लड़कों व विकलांगों के लिए अलग-अलग शौचालय,.स्वच्छ पीने का पानी, पावर बैकअप के लिए सोलर पैनल, फर्नीचर के साथ बैठक कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष और ए.सी  खेल का मैदान, बाउंड्री वाल, रसोई और स्टोर आदि सभी आधुनिक सुविधायें प्राप्त होंगीं I

इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्टी पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्ता एवं विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राए एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे

अतिथिगणों का आभार मो कमर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा व्यक्त किया गया I कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार महाप्रबंधक झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा किया गया I

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights