कुठौंद (जालौन)। थाना सिरसा कलार क्षेत्र के अपराधियों में इस समय भय का माहौल देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष सिरसा कलार दिव्य प्रकाश तिवारी के द्वारा लगातार अपराधियों, माफियाओं एवं तस्करों व जुआ के अड्डों पर लगातार हो रही छापेमारी के दौरान 10 वर्षो से फरार चल रहे वारंटी रविंद्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम जखा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन को थानाध्यक्ष सिरसा कलार दिव्य प्रकाश तिवारी, एसआई विजय द्विवेदी ने हमराय फोर्स के द्वारा सिरसा कलार कस्बा से गिरफ्तार करके केस धारा 33 वन अधिनियम सीजेएम जालौन स्थान उरई न्यायालय भेजा गया। एक दिन पहले ही टिकरी के जंगल में चल रहे जुआ के अड्डे पर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने छापेमारी कर लगभग एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया था। थाना पुलिस की सक्रियता से हो अपराधियों में भय व्याप्त है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights