झांसी में कांग्रेसियों ने घर के बाहर लगाए राहुल गांधी का घर मेरा घर के पोस्टर

झांसी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में हुआ कांग्रेसियों ने जय भारत सत्याग्रह के तहत मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी का आवास छीने जाने की कार्यवाही के बाद राहुल गांधी के समर्थन में मेरा घर राहुल गांधी का घर लिखे।

वायनाड से सांसद की सदस्यता रद्द होने के बाद देश भर में कांग्रेसियों ने पोस्टर अपने घर पर लगाए और यह अभियान झांसी में वार्ड नंबर 53 वार्ड नंबर 58 पर चलाया गया।

जिसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने अपने घर पर पोषण लगाकर किया उन्होंने कहा कि अडानी मामले में मोदी सरकार की खामोशी और सत्ताधारी पार्टी द्वारा संसद को ना चलाने देना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है इस मौके पर अनिल भट्टा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- छवि द्विवेदी 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights