अतिक्रमण हटाने की कहने पर तैयार हो जाते झगड़ने के लिये

जालौन (उरई)। सहाव गांव में सरकारी अस्पताल उप केंद्र व जच्चा बच्चा केंद्र की जगह पर गांव के ही कुछ लोग अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे हैं। मना करने पर झगड़ा व मारपीट पर आमादा हैं। प्रधान समेत एएनएम व ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहाव में सरकारी अस्पताल व जच्चा बच्चा केंद्र है। उक्त सरकारी अस्पताल तक पहुंचने के रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति का मकान है।

उक्त व्यक्ति ने अवैध रूप से सरकारी अस्पताल की जगह पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं कब्जा करने के साथ ही उन्होंने वहां टिन शैड रखवा ली है और दीवार का निर्माण करा लिया है। रास्ते में वह अपना सामान भी रखते हैं और कूड़ा कचरा भी डालते हैं। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कत होती है। गंदगी से लोगों को संक्रमण का भी डर सताता रहता है। सबसे अधिक दिक्कत महिला मरीजों और बच्चों को होती है।

उक्त संदर्भ में प्रधान बुद्धश्री समेत एएनएम आकांक्षा देवी, उमाशंकर प्रजापति आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए जब ग्रामीणों ने कब्जाधारक को अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा तो वह गाली, गलौज करते हुए झगड़े व मारपीट पर आमादा हो गए। प्रधान समेत ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि अस्पताल पहुंचने में मरीजों को हो रही दिक्कत को देखते हुए उक्त अस्पताल परिसर से अवैध कब्जे को हटवाया जाए। ताकि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights