झांसी। तहसील टहरौली के आलोक नायक इंटर कॉलेज में समाजसेवी आशाराम कुशवाहा ने जानकारी देकर बताया कि देश में महान सम्राट अशोक मौर्य का शासन काल में हमारे देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था एवं इनके शासन काल 269 ईसा पूर्व 232 ईसा पूर्व तक रहा जिसमें पशु बलि प्रथा पर रोक लगाई।

औषधालय खुलवाए एवं 2000 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कराया गया पंचशील सिद्धांतो में सत्य अहिंसा ईमानदारी सदाचार नशामुक्त अभियान चलाकर स्वयं पालन एवं प्रजा को पालन करवाया।

बौद्धधर्म को अपनाकर 84000 बौधस्तूप बनवा कर देश एवं विदेश में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया प्रजा को अति प्रिय होने के वजह से प्रजा इनको देवानाम प्रियदर्शी नाम से पुकारते थे।

महान चक्रवर्ती सम्राट राजाओं के राजा अशोक महान की 2326 वी जयंती 29 मार्च को दोपहर 2:00 बजे विद्यालय में बड़े धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी।

इस मौके पर आशाराम कुशवाहा पूर्व प्रधान, सूरज शर्मा, रामशरण कुशवाहा,नरेन्द्र यादव, मनोहर कुशवाहा अंकित गौतम, ब्रजेंद्र सोनी, मुमताज अली, संजय कुशवाहा सभी ने जयंती को मानने के लिए विचार विमर्श किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights