झांसी। प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कल झांसी दौरे पर आई हुई थी। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि जो राष्ट्र हित के खिलाफ बोलेगा उस पर होगी कार्यवाही।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश योगी सरकार की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य कल झांसी पहुंची जहां उन्होंने अधिकारी एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की झांसी के पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी मामले में उन्होंने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग करना और इंग्लैंड में जाकर भारत के खिलाफ बोलना यह क्या राष्ट्रहित है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अभी तक कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं अखिलेश अपने समाजवाद को राष्ट्रवाद से कैसे जोड़ रहे हैं, यह तो वही बता सकते हैं और उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग करना जो लगातार देश हित में कार्य कर रहे हैं और इंग्लैंड में जाकर भारत के खिलाफ बोलना यह क्या यह राष्ट्रहित की बातें हैं।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बुंदेलखंड के झांसी ललितपुर में जो किसानों को फसल की क्षति हुई है इसकी जानकारी प्रदेश सरकार को ज्ञात है। इसके लिए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने टीम गठित की है ।

किसानों की फसल की सर्वे को लेकर भाजपा सरकार ने अपने झांसी ललितपुर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ली है जो अपने क्षेत्र के लेखपाल के साथ सर्वे में अपना योगदान देगे जो जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट-छवि द्विवेदी 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights