मतदान के लिए झांसी की भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियां हुई रवाना। आपको बता दें झांसी में मतदान 4 मई यानी कल होना है जिसके लिए झांसी प्रशासन द्वारा संपूर्ण प्रयास किया जा रहा है और आज झांसी की भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। झांसी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा लगातार झांसी की मंडी का निरीक्षण किया जा रहा था। उनके निर्देशों के आधार पर ही हर मतदान स्थल पर पहुंचने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद आज झांसी में भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुई। कल झांसी में मतदान होगा मतदान के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से व्यवस्था बनाए रखने के झांसी जिला अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए झांसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights