पृथ्वीपुर। सामाजिक सेवा के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एड. हरिशंकर राजपूत को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा का बिधि प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक बनाया गया है। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय कोर कमेटी मेंबर एड. वैभव सिंह, एड. धर्मेंद्र कुशवाहा, एंजी. महेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य की मौजूदगी में एड. हरिशंकर राजपूत को ओबीसी महासभा में बिधि प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक बनाए जाने की विधिवत घोषणा की गई।

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के बिधि प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक एड. हरिशंकर राजपूत ने बताया कि ओबीसी समाज को संख्या के अनुपात में म.प्र की विधानसभा और लोकसभा में सीटों का आरक्षण, ओबीसी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए अभिभावकों की आय सीमा को 75 हजार से बढ़ाकर 5 लाख प्रतिवर्ष किए जाने सहित अन्य मांगों को लगातार उठाया जा रहा है। जिसका निराकरण प्रदेश और केन्द्र सरकार को करना है। उन्होंने कहा कि इसकी लड़ाई के लिए संगठन को पूरे प्रदेश में ओबीसी महासभा को जिला और विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्यकर्ताओं को जवाबदारी देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इनके द्वारा ओबीसी महासभा को जिले में संगठनात्मक रुप से विस्तार किया गया। इनकी इसी योग्यता को देखते हुए इन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मौके पर मनोज यादव(सरपंच प्रतिनिधि), अक्षय राजपूत(छोटे सरकार), रवि यादव, ब्रजेश यादव, अंचित राजपूत, देवेंद्र राजपूत, संदीप राजपूत, रविन्द्र यादव, संजू यादव सहित सौकडो कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाये दी

रिपोर्ट – जितेंद्र कुमार बंगरा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights