उत्तर प्रदेश  में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरो शोरो पर चल ही रही थी कि इसी बीच हाईकोर्ट ने चुनाव आरक्षण पर सुनवाई 20 दिसम्बर तक ताल दी है।

अब जानते हैं झाँसी में कितने लोग करेंगे मतदान

नगर निकाय चुनाव की हर पार्टी के लोगों ने शुरू कर दी थी इसी बीच हाईकोर्ट ने आरक्षण पर सुनवाई ताल दी है झाँसी के 13 निकायों में 651340 मतदाता वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा नगर निगम क्षेत्र में साढ़े चार लाख से ज्यादा वोटर हैं।

महिलाओ के मुकाबले कितने पुरुष ज्यादा

झाँसी में 13 निकायों में 341464 पुरुष मतदाता और 309876 महिला मतदाता वोट डालेंगे। यानी महिलाओ की तुलना में मतदाता लगभग पुरुषों 30 हजार ज्यादा हैं। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद दावेदारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। साथ ही टिकट के लिए नेताओं से संपर्क साधे हुए हैं।

अकेले झाँसी नगर निगम में बनायेगे जायेगे 373 मतदान केंद्र

झांसी नगर निगम में 60 वार्ड हैं। मतदान के लिए 373 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। यहां 453850 वोटर मतदान करेंगे। इसमें 238324 पुरुष और 215526 महिला वोटर हैं। वहीं, बरुआसागर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। मतदान के लिए 25 मतदान स्थल बनेंगे। यहां 11130 पुरुष और 10717 महिला वोटर मतदान करेंगे।

समथर में इतने मतदाता डालेगे वोट

समथर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 25 मतदान स्थल पर 19005 मतदाता वोट डालेंगे। इसी प्रकार गुरसरांय नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 25 मतदान स्थल पर 22624 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, 7 नगर पंचायतों में चुनाव होना हैं।

मऊरानीपुरमें इतने मतदाता डालेगे वोट

मऊरानीपुर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 66 मतदान स्थल पर 52894 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 27423 पुरुष और 25471 महिला वोटर हैं। वहीं, चिरगांव नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 25 मतदान स्थल पर 13925 मतदाता वोट डालेंगे।

इतने पार्षद चुने जायेगे

वहीं, नगर निगम, 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायत क्षेत्र में 632 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। कुल मिलाकर 13 निकायों के 262 वार्डों में पार्षद चुने जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights