दर्जनों मुकदमे दर्ज होने के बाद भी पुलिस से बचता आ रहा 25 हजार का इनामिया अपराधी नत्थू कुशवाहा आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे शिवपरिवार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी होते ही पुलिस के फोन घनघनाने लगे, लेकिन कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने कानून का हवाला देते हुए विधिक कार्यवाही की। बता दें कि नत्थू कुशवाहा पर गैंगस्टर सहित लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली का टॉप- 10 भी है, साथ ही उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। लेकिन कई मामलों में कोर्ट से स्टे भी उसने ले रखा है, जिससे पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। बताया गया कि कोतवाली में दर्ज धारा 323, 504, 506, 327 के मुकदमे में विवेचक द्वारा लिए गए वारंट में आज गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही धोखाधड़ी, एससी-एसटी एक्ट के मामले भी नत्थू के खिलाफ दर्ज पिछले कुछ माह में दर्ज हुए हैं।
सत्ता के साथ करता रहा राजनीति
पुलिस से बचने के लिए नत्थू कुशवाहा राजनीति का सहारा भी लेता रहा। सपा शासन में वह सपा नेताओं से चिपका रहता था और फोटो खिंचाकर लोगों में भौकाल बनाता था। जब भाजपा सत्ता में आई तो इसने डिप्टी सीएम केशव मौर्य व तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का नजदीकी बताकर रुआब दिखाया। लेकिन इस बार उसकी नहीं चली और पकड़ा गया।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा जी
आपकी लेखन की कला बहुत ही स्पष्ट और मन को एक नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस लेख के माध्यम…