ललितपुर: ललितपुर जनपद के निर्देशन में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं देश की प्रतिष्ठित कम्पनी केप्सटॉन फेसिलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा जनपद ललितपुर के प्रत्येक विकास खण्ड में सुरक्षा जवान पद हेतु भर्ती होने जा रही है। जिसमें प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार युवको को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास / फेल से अधिक आयुसीमा 18 से 37 रिक्त पदों की संख्या 500 वेतनमान 14500 से 18500 ( पोस्टिंग के आधार पर) निर्धारित की गयी हैं। अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए व उसकी शारीरिक लम्बाई न्यूनतम 165 से0मी0 से अधिक (5 फीट 5 इंच) होना चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी समस्त अंकपत्र व प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर प्रतिभाग कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस रोजगार मेले में युवाओ को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
जनपद के सभी विकास खंड में लगेगा रोजगार मेला
19 दिसंबर 2022 को मड़ावरा विकास खंड में,20 दिसम्बर को महरौनी में , 21 दिसम्बर को विरधा में, 22 दिसम्बर को बार,23 दिसम्बर को जखौरा, 24 दिसम्बर को तालबेहट और 26 दिसंबर को जनपद ललितपुर में जिला सेवा योजन कार्यालय परिसर ललितपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है,आप यहां जाकर रोजगार से जुड़ी सभी जानकारी और रोजगार के लिए आवेदन कर सकते है।
रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु सीधे जिला सेवायोजन कार्यालय गोविन्दनगर ललितपुर में किसी भी कार्यदिवस पर आकर सम्पर्क कर सकते हैं अथवा कम्पनी के भर्ती अधिकारी के मोबाइल नं० 9059967406 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा जी
आपकी लेखन की कला बहुत ही स्पष्ट और मन को एक नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस लेख के माध्यम…