जालौन (उरई)। नगर पालिका द्वारा मनमाने ढंग से लगाए गए हाउस टैक्स की प्रक्रिया को नगर निकाय के चुनावों तक रोक लगाए जाने के की मांग को लेकर समाजसेवी राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने नगर पालिका में नए सदन की प्रक्रिया पूर्ण तक टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया को बंद कराने की मांग की है।

मुहल्ला फर्दनावीस निवासी समाजसेवी देवी दयाल वर्मा ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन को एक ज्ञापन भेजकर लिखा कि नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाने की प्रक्रिया नगर पालिका के सदन के पिछले कार्यकाल में शुरू हुई थी। जिसमें नगर पालिका द्वारा मनमाने ढंग से हाउस टैक्स बढ़ा दिया गया।

ऐसे में टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया जन सुनवाई द्वारा की जा रही है। अब जबकि नगर पालिका के पिछले सदन का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में जनसुनवाई किया जाना नियम विरूद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी आरक्षण पर दिए गए फैसले के बाद अगले तीन चार माह में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में जब तक नए सदन का गठन हो तब तक जन सुनवाई की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उन्होंने राज्यपाल से की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights