कुठौंद (जालौन)। विकासखंड कुठौंद के जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 29 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 37 वें बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ था शिक्षक व छात्र छात्राओं ने अति उत्साह के साथ खेल के मैदान में समय से उपस्थित होकर खेल में हिस्सा लिया।
किंतु उस मैदान पर जाकर देखा जिस पर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था तो मैदान में बिना चूना कलाई के ही खेलकूंद प्रतियोगिता कार्यक्रम हो रहा था वहां व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आया। शासन स्तर से ब्लॉक स्तर की रैलियों के आयोजन हेतु बजट भी दिया जाता है। इसके बावजूद यहां विकासखंड कुठौंद में बच्चों के लिए प्रमाण पत्र आदि तो दूर की बात वहां पर तो चूना कलाई तक भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
जिला व्यायाम शिक्षक व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं अनुदेशक स्वयं अपने खर्च से केला, अमरूद, समोसे, आदि बच्चों को खिलाते मिले इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पिछले वर्षों में भी खेल प्रतियोगिता आयोजन में व्यवस्थाओं की बात करें तो बहुत फर्क नजर आया। येनकेन प्रकारेन खेलकूंद का जो दो दिवसीय कार्यक्रम होना था। उसको एक ही दिन में संपन्न कराना पड़ा।
जानकारी करने पर पता लगा कि खंड शिक्षा अधिकारी मैदान पर ही उपस्थित नहीं हुए और विद्यालय निरीक्षण के नाम पर निजामपुर विद्यालय में बैठे रहे। ऐसे अधूरे कार्यक्रमों पर उच्च शिक्षा अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए जिससे बच्चों का भविष्य खराब न हो और ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा न हो।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा जी
आपकी लेखन की कला बहुत ही स्पष्ट और मन को एक नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस लेख के माध्यम…