उरई (जालौन)। मंगलवार को यातायात माह नवम्वर के अंतिम दिन समापन समारोह का भव्यता के साथ बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झाँसी रोड उरई में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय रवि कुमार, विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह, एआरटीओ प्रशासन, विनय पाण्डेय, एआरटीओ प्रवर्तन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को जागरुक करते हुये कहा कि बच्चे अपने परिवार को जागरूक करें उन्होंने बड़े हर्ष के साथ बच्चों से यातायात संबंधी सवाल जवाव किये जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बताया कि हर वर्ष सड़क दुर्घटना से लाखों लोगों का जीवन समाप्त हो जाता है जिससे पीड़ित परिवार बुरी तरह से प्रभावित होता है। पुलिस अधीक्षक यातायात संबंधी चिन्हों की जानकारी दी। जिससे बच्चों ने काफी रूचि ली। उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर सड़क दुर्घटना मे अधिक्तर 20 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के व्यक्ति होते है। यदि बच्चों के पास ड्राईवर लाईसंेस न हुये और वह स्टंटबाजी करते हुये गलत ठंग से गाड़ी चलते है जिससे अक्सर दुर्घटनायें होती है। उन्होेंने बच्चों को स्वंय एवं आसपास लोगों को यातायात नियम पालन करने के लिये प्रेरित करंे। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक इं अजय इटोरिया, आक्सफोर्ड की डायरेक्टर शशि सोमेंद्र सिंह, शांति सवरूप महेश्वरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग यातायात कार्यक्रम के सहयोग करते है। साथ ही आज भव्य यातायात कार्यक्रम विद्यालय मे कराकर जागरूकता अभियान मे सहभागिता देने केलिए विद्यालय की चेयरपर्सन सुविधा इटोरिया का भी धन्यवाद दिया। विशिष्ट सौरभ सिंह, एआरटीओ प्रशासन ने हैलमेट प्रयोग करने का आवहन किया और कहा कि आप अपने पापा बड़े भाईयों से हैलमेट एवं सीमित गति से वाहन चलने का अग्रह करे। निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी होगी। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते हुये मोबाइल का प्रयोग न करें ।
विनय पाण्डेय एआरटीओ ने कहा कि ‘‘अनुशासित यातायात शहर की जान है और सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।उन्होंने अपील करते हुये कहा कि ’’अपने जीवन से करे प्यार घर पर अपके मम्मी पापा को है आप का इन्तजार’’। इं. अजय इटौरिया ने कहा कि यदि यातायात माह के जागरूकता कार्यक्रम मे सहयोग करने से दुर्घटनाओं में कमी हो सकती है। और यदि हम किसी भी दुर्घटना के कारण जान बचा सके तो हमारे प्रयास सार्थक होगा। बच्चों से भी हमेशा स्वयं एवं अपने पापा से यातायात नियम को पालन करने के लिए प्रेरित करे। बच्चों अपील करेगें तो लोग अवश्य मानेगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा श्रीखण्डे ने सभी को धन्यवाद देते हुये कहा कि विगत दस वर्षों से लगातार नवम्वर माह में जागरुकता के कार्यक्रम में बड़ चढ़कर सहयोग कर रहे है।
विद्यालय में यातायत जागरूक कला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 6 में समप्रिति सेठ प्रथम, आशी बौद्ध द्वितीय तथा प्राची राजपूत तृतीय कक्षा 7 में कव्या गुप्ता प्रथम, अक्षिता सक्सेना द्वितीय तथा अमोघ तिवारी तृतीय कक्षा 8 में पूर्वा राजपूत प्रथम, गौरी राजपूत द्वितीय तथा रितीका राजपूत तृतीय कक्षा 9 में रौनक पाण्डे प्रथम, महक गुप्ता द्वितीय तथा अंशिका गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरूस्कृत किये गए। अंत में संस्था के चैयरमेन श्रीमती सुविधा इटौरिया द्वारा मुख्य अतिथि रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक, जालौन को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक मनीष गुप्ता, देवेश पाठक, केके चतुर्वेदी, नीरज त्रिपाठी, रागनी गुप्ता, दीक्षा, स्वेता, महेश कुशवाहा ने सहयोग किया।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा जी
आपकी लेखन की कला बहुत ही स्पष्ट और मन को एक नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस लेख के माध्यम…