झांसी! राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने युवा पत्रकार राशिद पठान की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है।क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्री पठान को बधाई देते हुए रेल यात्रियों के समस्याओं के समाधान तथा सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है।

राशिद पठान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।

रिपोर्ट संजय कुशवाहा 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights