बुंदेलखंडl निर्माण मोर्चा ने ओरछा में रामराजा सरकार के चरणो में लाखों राम बंधन कलावा पुजवा कर आगामी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा में लाखों राम बंधन लोगों की कलाई पर इसलिए बांधा जाएगा क्योंकि मोर्चा की ओर से मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों को 8 बार पत्र लिखकर आग्रह किया कि आप एक पत्र प्रधानमंत्री को, केंद्रीय गृह मंत्री को लिखकर बुंदेलखंड राज्य शीघ्र बनवाए जाने की मांग कीजिए पर जनप्रतिनिधियों ने राज्य निर्माण की मांग को ठुकराते हुए पत्र नहीं लिख कर जनता को यह बता दिया कि विराज निर्माण की बात मात्र वोट पाने के लिए करते हैं।

अब समय आ गया है ऐसे जुमले बाजो वादाखिलाफी यों बहुरूपिया झूठों को सबक सिखाने का। यथाशीघ्र राज्य निर्माण समर्थक सभी अन्य राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक संस्थाओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाए किन बहरूपिया बाबा दाखिला लोगों को आने वाले विधानसभा चुनाव में हराया जाए। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने जो कार्य यूपी के विधानसभा चुनाव में राम बंधन का प्रयोग किया था जिसका सकारात्मक परिणाम आया है।

केंद्र मध्य प्रदेश सरकार के आयकर विभाग ने ओरछा में स्थित राजा मंदिर को 46 लाख रुपए की वसूली का नोटिस देकर प्रभु राम राजा को अपमानित करने का कार्य किया है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त सागर के माध्यम से भेजकर मांग की गई है रामराजा सरकार की ड्योढ़ी पर आकर माफी मांग कर वसूली नोटिस को वापस लिया जाए अगर वसूली नोटिस वापस नहीं लिया जाता तो मोर्चा बुंदेलखंड की जनता से एक एक रुपए एकत्र कर 46 लाख रुपए चुकाने का कार्य करेगा एवं आंदोलन कार्य के लिए बाध्य होगा।

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय ने पत्रकारों से कहा कि 2014 में 3 साल के भीतर रामराजा को साक्षी मानकर एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को प्रॉमिस कर बुंदेलखंड राज्य बनवा देने का वादा उमा भारती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजनाथ सिंह ने किया था। 3 साल की जगह 9 साल का समय गुजर गया पर केंद्र सरकार में अभी तक कार्यवाही तक प्रारंभ नहीं हुई है इन सभी नेताओं ने हम बुंदेलीयो को झूठे वादे के माया जाल में फंसा कर बोर्ड की फसल काटने का कार्य किया है। पत्रकार वार्ता में जगदीश शर्मा, रघुराज शर्मा कोमा कुंवर बहादुर आदिम खान ,प्रदीप झा हरि अग्रवाल, इमरान खान, गोविंद सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights