टहरौली(झांसी)। थाना टहरौली क्षेत्र के बमनुआ में रात्रि के समय जुआ पकड़ने पहुंची टहरौली पुलिस ने 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था वहीं जुआ खेल रहे लोगों के साथ पुलिस के भय से भागे रामू राजपूत पुत्र भगवती उम्र 42 बर्ष की कुंए में गिरने से मौत हो गई मृतक के हाथ में ताश की गड्डी एवं हजारों रुपए हाथ में लिए हुए था।

मृतक के भाई जयप्रकाश ने कहा की टहरौली कुएं में गिरने से जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया गया तो परिजनों ने फोरेंसिक टीम के साथ में निष्पक्ष जांच करा शव को ले जाने से इंकार कर दिया एवं पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं हरदेव सिंह राजपूत पुत्र प्रेमनारायण ने हत्या का आरोप लगाया है।

 

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights