झांसी। उल्दन थाना पुलिस  ने कस्बे में पैदल गस्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आज कस्बा उल्दन में थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ कर कड़े शब्दों में चेतावनी दी।

थाना प्रभारी ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बे में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। कस्बे में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं

इस मौके पर उपनिरीक्षक नागेश भदोरिया उपनिरीक्षक लव कुमार उपनिरीक्षक रामपाल सिंह हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह कॉन्स्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह कांस्टेबल मोनिस अंसारी कांस्टेबल विपिन कुमार आदि गस्त में शामिल रहें।

रिपोर्ट अंकित गौतम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights