झांसी। टोडीफतेहपुर के जंगलों में देर रात स्वाट टीम व पुलिस का डकैतों का आमना सामना हो गया। दोनो ओर से हुई फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए है। इन बदमाशों द्वारा पिछले दिनों टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के‍ ग्राम दुरवाई श्रवण कुमार के घर में डकैती डाली गई थी।

संबंधित खबर https://demo1.elyteweb.digital/tahrauli-me-gun-ke-dam-par-lakhon-ki-chhori/

होली के दिन झांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में डकैती की घटना घटित हो गई थी। बदमाशों ने बंदूकों की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम कर लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट कर भाग गए थे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सीओ मऊरानीपुर के नेतृत्व में तीन अलग अलग पुलिस की टीमों का जिसमे स्वाट टीम का गठन कर डकैती कांड की घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए थे।

इसी दौरान रात्रि में पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया। बदमाशों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर हमला कर लिया और फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमे दो डकैत बंटी उर्फ सलमान निवासी बराठा और सोनू निवासी पारीछा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पकड़े गये बदमाशों से पूछतांछ कर बदमाशो के पास से 200 ग्राम सोना 3 किलो चांदी एवं 1 लाख रुपए की नगदी बरामद कर ली गई है पुलिस के अनुसार मौके से भागे बदमाशो को खोजबीन की जा रही है।

रिपोर्ट – अंकित गौतम टहरौली 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights