टहरौली, झाँसी सावन माह के पावन अवसर पर टहरौली गाँव में तूफानी डाक कांवड़ यात्रा का प्रथम ऐतिहासिक आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह पहला मौका था जब गांव के युवाओं ने इतनी तेज़ गति और जोश के साथ गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के निकटतम प्रसिद्ध कुंडेश्वर धाम से हुआ, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और बोल बम के जयघोषों के साथ यात्रा की शुरुआत की। यह तूफानी डाक कांवड़ यात्रा लगभग 130 की दूरी को पूरी करते हुए स्थानीय जगत गुरु आश्रम शिव मंदिर में पहुंची, जहां भव्य पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया गया।

इस अवसर पर युवाओं ने अनुशासन, भक्ति और सामूहिक ऊर्जा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन समिति के दद्दा महाराज शिवम् गुप्ता, मंगली सेठ, राजू गुप्ता निक्की सेठ,मोनू, कुशवाहा राहुल कुशवाहा, राहुल कश्यप, हरिराम, अमित साहू लाल सिंह जैसे कई शिव भक्त शामिल रहे

इस कार्यक्रम का आयोजक अंकुश गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष भा ज पा (किसान मोर्चा) व सभी शिव भक्तों द्वारा किया गया “इस यात्रा का उद्देश्य गांव में धार्मिक चेतना को जागृत करना, युवा शक्ति को एकत्र करना और पर्यावरण तथा सेवा का संदेश देना था।”

गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए जगह-जगह जल, फल और विश्राम की व्यवस्था की। कांवड़ियों के स्वागत में जगह-जगह तोरणद्वार, भंडारे और संगीत की व्यवस्था ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

यह आयोजन न केवल टहरौली के इतिहास में एक नई शुरुआत है, बल्कि आने वाले वर्षों में इस यात्रा को और भव्य स्वरूप देने का संकल्प भी लिया गया।

रिपोर्ट
सुरेन्द्र प्रजापति

About The Author

By Anmol Dubey

आधा लेखक, आधा पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights