बंगरा झांसी। सावन मास के तीसरे सोमवार को शिव जी का जलाभिषेक करने के लिए कावड़ यात्रा पर निकले ग्राम बांसार के कांवडिया जटाशंकर धाम और ओरछा राम राजा की नगरी कंचन घाट से पवित्र जल लेने के लिए गांव से एक टोली लगभग 15 लोगो की टोली शुक्रवार को ओरछा के लिए रवाना हुई थी और वही से दूसरी टोली रविवार को जटाशंकर के लिए 40 लोग निकले थे जो डाक कांवड़ दौड़ते हुए 200 किलोमीटर दूर से अपने गांव बटेश्वर नाथ आश्रम पर आकर शिव जी का जलाभिषेक किया कांवड़ यात्रा में डीजे पर भक्तिमय गानों का गुणगान और बम बम भोले के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में हो गया और वहीं आश्रम पर शिव भक्तों ने अपनी अपनी मन्नत मांगी और सभी लोगों ने एक साथ भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया

इस मौके पर कांवड़ यात्रा पर गए नरेश कोटेदार जागेश्वर कुशवाहा नरेंद्र साहू नरेश साहू सोनू नापित सौरभ श्रीवास मोहन अहिरवार प्रीतम सागर अजय सागर आशू सागर गजेंद्र पंडा छोटू आर्य ह्रदेश आर्य आशिक कुशवाहा अशोक कुशवाहा बंटी श्रीवास दीपचंद्र साहू अनिल कुशवाहा हन्नू कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा रोहित पाल अशोक बंसल मनोहर साहू मयंक नापित उमेश अहिरवार हकीम खां शिवचरन कुशवाहा अनिल आर्य राजेश सोनी रवि साहू भूरे साहू भागीरथ आर्य स्वराज खान अजय अहिरवार रामेश्वर कुशवाहा योगेंद्र आर्य पप्पू कुशवाहा महेश अहिरवार रोहित अहिरवार पप्पू श्रीवास सुनील नापित अजीत अहिरवार नीलू नापित छोटू अहिरवार आदि लोग शामिल रहे

रिपोर्ट – अंकित गौतम टहरौली

 

About The Author

By Anmol Dubey

आधा लेखक, आधा पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights