टहरौली — मिशन शक्ति के तहत कस्वे के आदर्श जनप्रिय इंटर कालेज में सीता ने प्रधानाचार्या बनकर बिद्यालय में पठन पाठन सफाई व्यवस्था छात्र छात्राओं की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में चौथा स्थान पाने बाली सीता को मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनाया गया साथ ही छात्रा को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित भी किया गया

एक दिन की प्रधानाचार्या बनी सीता ने बताया कि जिस विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा उतीर्ण की उसी विद्यालय की प्रधानाचार्या बनकर उसे गर्व महसूस हो रहा है उन्होंने कक्षाओं में जाकर पठन पाठन का जायजा लिया अध्यापक एवम छात्र उपस्थित रजिस्टरों का अवलोकन किया छात्र छात्राओं से अध्यन में होने बाली परेशानियों एवम उनके निदान पर चर्चा भी की सीता ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है

इस दौरान महेश चौरसिया योगेश सेन रोहित पटेल प्रियंका खरे पूनम यादव गुलाव सिंह विश्वास रविन्द्र दीक्षित आदि मौजूद रहे

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights