झांसी। मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में डॉ एम एस निगम व इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ छावनी क्षेत्र के संघ चालक मान. सुरेन्द्र खण्डेलवाल के मुख्य आतिथ्य , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , मान. मंजूषा सचान व मान. नीतू सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवम संस्थान वरिष्ठ सदस्य ओम गोयल के संयोजन में आज रानी झांसी की प्रतिमा तले उन्हें सलामी दी गयी।
आरम्भ में अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण कर किया गया तदुपरांत डॉ एम एस निगम ने रानी झांसी के कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की एन सी सी प्रभारी सन्ध्या गुप्ता ने रानी झांसी की वीरता और उनके साहस को आगामी पीढ़ी से सांझा करते हुए आत्मसात करने पर बल दिया।
राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव से आरंभ हुए सलामी कार्यक्रम को निरन्तर मानव विकास संस्थान रानी की जन्म की तिथि को माह की प्रत्येक उन्नीस सलामी देते हुए उन्हें नमन करता आया है।

मुख्य अतिथि खण्डेलवाल ने रानी झांसी द्वारा किए गए अविस्मरणीय संस्मरण के दृष्टिगत आगामी पीढ़ी में साहसिक संस्कृति हेतु अति आवश्यक बताया व मानव विकास संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा निरन्तर इस प्रकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन करने पर साधुवाद दिया।
एन सी सी प्रभारी माननीया संध्या गुप्ता के मार्ग दर्शन में हेड गर्ल वैष्णवी की कमांड पर रानी को सलामी प्रस्तुत करते हुए उन्हें नमन किया गया , सहयोग महिमा , राशि , डाली व कैडेट्स ने किया।

इस अवसर पर दीपक बिन्दल , श्री राम भण्डारी, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज से प्रीति, रचना नामदेव व बुन्देलखण्ड महाविद्यालय से डॉ ज्योति वर्मा विशेष रूप से उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम संचालन राजेश अग्रवाल ने व सभी के प्रति आभार संस्थान सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights