दीपनारायण को कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 26 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।

झांसी में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की सात महीने 10 दिन बाद शनिवार की शाम जेल से रिहाई हो गई। दीपनारायण को कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 26 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में दीपनारायण पर झांसी, जालौन और कन्नौज में छह मुकदमे दर्ज किए किए गए थे। पूर्व विधायक पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। इसके अलावा उनकी 550 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी पुलिस ने जब्त कर ली थी। जेल में दीपनारायण से मिलने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आए थे। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शनिवार को पूर्व विधायक को जेल से रिहा कर दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights