गुरसराय से जितेंद्र पटेल को मिल रहा है नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जनता का समर्थन

नगर पालिका गुरसराय से चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में जीत की होड़ को लेकर घमासान मचा हुआ है। कई प्रत्याशी अपने पूर्व के कार्यकाल में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और सौंदर्य करण को लेकर जनता के पास जा रहे है तो वही कई नए नवेले तमाम वादे इरादे लेकर जा रहे है। ऐसे ही एक निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र पटेल अध्यक्ष पद का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।

जितेंद्र पटेल भसनेह वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि है और गुरसराय में विगत वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे है। जनता की सेवा करने के लिए सदैव कंधे से कंधा लगाकर खड़े रहते है। जितेंद्र पटेल ने कहा है कि गुरसराय की जनता जो आशीर्वाद और सहयोग हमें पिछले चुनाव में मिला था और मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार जो साथ अपार समर्थन मिल रहा है उसके लिए नगर की देवतुल्य जनता का धन्यवाद करते है।

जितेंद्र पटेल ने बताया कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए जीवन भर समर्पित है। जिला पंचायत सदस्य भसनेह अंजना पटेल और मैंने 1 साल में समस्याओं को समझा और कोरोना महामारी से लड़े और जो विकास किया जा रहा है वो मेरी देवतुल्य जनता के सामने है।

गुरसराय के छात्र छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा तथा रोजगार परक शिक्षा मुहैया करा कर गुरसरांय की सार्वजनिक भूमि पर सुन्दीकरण कराकर ग्रीन गुरसरांय को प्रदेश में मॉडल के रूप में विकसित किया जाए ही मेरा चुनाव लड़ने का उद्देश्य है नगर के विभिन्न वार्डों में जन सम्पर्क कर चुनाव चिन्ह लड़का लड़की पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की है।

जनसम्पर्क के दौरान परमेश्वरी लाल बाबू जी, ज्ञान सिंह बाबूजी, बुध सिंह पटेल, कंचन दादी, अटल सिया, लक्ष्मी मेंबर सिंह बाबूजी, कमलेश प्रधान, मूरत पटेल प्रधान, अनंत घोष पठा कोठी, रविंद्र दर्जी, महेश चौधरी, अतुल पार्षद, विक्रम पाल, राज बहादुर सिंह, लक्ष्मण नेता, महेश चौधरी, पप्पू घोष, वृकोदर यादव, पुष्पेंद्र पटेल, विशाल भंडारी, जीतू सेन, गौरी शंकर, शिवम सोनी, जीतू सोनी, विजय राणा, राहुल अहिरवार, राहुल पटेल, सद्दाम हुसैन, गौरव सेन, राम नरेश यादव, नवल रायकवार, विवेक लक्षकार, लखन पांचाल, ऋषभ दखिनेश्वर, कबीर सिंह, अभी सेंगर, दिपांशु अग्रवाल, अभिषेक यादव, हरीश यादव, नरेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, पप्पू खान, राम कुमार कुशवाहा, कृष्णा पाल, विराट पटेल, मुकेश, रानू पटेल, रोहित, मयंक, अनुज अग्रवाल, प्रवीण चौरसिया, अंशुल गौतम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights