यूपी ATS की हिरासत में सीमा हैदर

सूत्रों के मुताबिक, IB यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो को इनपुट मिला है कि सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार है। उसका भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में है। जबकि इससे पहले सीमा ने अपने भाई को लेकर कहा था कि वह सेना में नहीं है, बल्कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है।

सचिन और बच्चों को भी साथ ले गई, गिरफ्तारी की संभावना; घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

यूपी ATS की नोएडा यूनिट के द्वारा सोमवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए सीक्रेट लोकेशन पर ले जाया गया है। उनकी गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही

है। सीमा के साथ उस के चारों बच्चों, पति सचिन और उसके पिता को भी ATS ने हिरासत में लिया है। सीमा के खिलाफ आईबी ने इनपुट दिया था। उसके चाचा पाकिस्तान सेना में सूबेदार और भाई भी पाकिस्तान सेना में है ।

इसी वजह से सीमा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है। ATS, IB और नोएडा पुलिस समेत कई एजेंसियां इस एंगल पर जांच कर रही हैं। सीमा हैदर के फोन कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है।

वहीं, सीमा को जैसे ही ATS अपने साथ ले गई, सचिन के घरवालों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं।

उधर, सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर शनिवार को पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इसे देखते हुए सोमवार को ग्रेटर नोएडा में सीमा के घर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहां फोर्स तैनात कर दी गई है। सीमा के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी रोक लगा दी गई है।

पब जी गेम से हुई थी सीमा 

सचिन की मुलाकात करीब 3 साल पहले पबजी गेम माध्यम से सीमा हैदर और सचिन की जान पहचान हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती चली गई। सीमा अपने चार बच्चों को लेकर रबूपुरा में सचिन के घर आ गई थी। जिसकी जानकारी पुलिस और जांच एजेंसियों को लगी तो सीमा को गिरफ्तारी कर लिया गया था, लेकिन 2 दिन बाद उसको जमानत भी मिल गई थी। उसके बाद से ही वह अपने प्रेमी सचिन के घर रह रही है। जहां उसको देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

राम नाम से शुरू होता है दिन; बोली- सचिन की कमाई कम है, कोई बिजनेस शुरू करूंगी

1 दरोगा, 2 महिला और सिपाही तैनात सीमा हैदर के नोएडा के रबूपुरा गांव में स्थित घर पर एक दरोगा, 2 महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल तैनात हैं। दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी यहां रहकर घरवालों के हर मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। किसी भी बाहरी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि सीमा के परिवार के लोग भी किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। वो लोग सीमा की तबीयत खराब होने की बात कहकर लोगों को गेट से ही वापस कर रहे हैं।

पाकिस्तान के एक स्थानीय संगठन ने दी थी धमकी इससे पहले पाकिस्तान के एक स्थानीय संगठन का वीडियो सामने आया था। इसमें वो लोग सीमा को बच्चों सहित पाकिस्तान भेजने के लिए भारत को धमका कह रहे हैं। वो लोग हाथ में बंदूक और बम लेकर सड़क के किनारे बैठे हुए दिख रहे थे। बंदूक दिखाते हुए वो लोग कह रहे थे कि अगर हमारे देश की महिला को वापस नहीं भेजा, तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने हमले की धमकी भी दी थी। इसके बाद रविवार को कराची में 150 साल पुराने मंदिर को मॉल बनाने के लिए ढहा दिया गया है।

सीमा बोली – “आई एम वाइफ ऑफ सचिन” वहीं सीमा हैदर ने एक टीवी चैनल पर अपने पहले पति गुलाम हैदर को सोमवार को तलाक दे दिया है। गुलाम के आरोपों का जवाब देते हुए सीमा ने कहा कि “आई एम वाइफ ऑफ सचिन” । मेरा तुमसे अब कोई मतलब नहीं है।

तुमको इस बात की जलन है कि मैंने तुमको छोड़ दिया है। वहीं सीमा के पहले पति गुलाम का कहना है, “मेरे बच्चे अभी नाबालिग हैं। उनको जबरन हिंदू बनाया जा रहा है। जिस तरह से सीमा भारत में घुसी है, भारत सरकार को तुरंत उसको गिरफ्तार कर लेना चाहिए, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। ”

गौ रक्षा हिंदू दल ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम इधर, गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने रविवार को सीमा को लेकर सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। नागर ने कहा- सरकार सीमा हैदर को देश से बाहर कर दें, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सीमा कोई साधारण महिला नहीं है, यह पाकिस्तान की जासूस है। यही नहीं, वह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा भी साबित हो सकती है।

राजू दास बोले- भारत सरकार पाकिस्तान की हिंदुओं की चिंता करे

अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा- सीमा हैदर का हवाला देकर डाकुओं ने सिंध में हिंदुओं और मंदिरों पर रॉकेट लॉन्चर दागे हैं। 30 हिंदू बंधक बनाए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि जल्द ही वहां के हिंदुओं की चिंता करे नहीं तो हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमानों के लिए भी ठीक नहीं होगा, जिसकी जिम्मेदार यहां की सरकार होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights