उरई (जालौन)। शनिवार को बृज कुंवर देवी पब्लिक स्कूल झांसी रोड में एल्ड्रिच प्रीमियर लीग मैच एपीएल के अंतिम मैंच का शुभारम मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने किया एवं मैंच का समापन, पुरस्कार वितरण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने विनर टीम को ट्राफी सील्ड देकर पुरस्कृत किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.घनश्याम अनुरागी ने कहा कि बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के बच्चे नेशनल स्तर के क्रिकेट टीम में सम्मिलित होकर बुंदेलखंड का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के बच्चे हर क्षेत्र में आगे आकर काम करें ऐसी उन्होंने अपील की और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी बच्चों से हाथ मिलाया और उनकी हौसला अफजाई करते हुये कहा कि विद्यालय के प्रबंधक इं अजय इटोरिया कुशल प्रबंधक हैं समाजसेवी हैं। सुविधा इटौरिया, सीमा श्रीखंड कुशल प्रशासक है आप सभी के निर्देशन में इनका पूरा स्टाफ कार्य कर विद्यालय का कुशल अनुशासित विद्यालय चला रहे है।
स्कूल के लिए एपीएल में हमेशा बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर ते हैं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को प्रदेश स्तरीय अण्डर 19 की क्रिकेट टीम में चयन होने की शुभकामना की और कहा कि बच्चे खेलो के माध्यम से अनुशासन और संगठित होना सीखेगे और आगे चलकर उच्च पदो पर आसीन होगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि बड़े सौभाग्य का विषय है कि आज एपीएल प्रीमियम लीग मैच के समापन समारोह में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं डा. घनश्याम अनुरागी जिला पंचायत अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। एपीएल के फाइनल मैंच में 12 कक्षा के छात्रों ने कक्षा 9 के छात्रों को हराकर प्रतियोगिता को जीता।
जिसमें आदित्य कुमार को मैंन ऑफ द मैंच दिया गया। एपीएल टूर्नामेंट में रूद्ध आशीष यादव, अपूर्व यादव, पवन शाक्य, हर्ष पाल, राघवेन्द्र, भूपेन्द्र कुशवाहा एवं विशाल वर्मा को मैंन ऑफ द मैंच दिये गए। एवं मैंन ऑफ द सीरिज आदित्य प्रताप को दी गई। प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं में चल रही प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किऐ गए। प्रतियोगिताओं में वॉलीवाल, खो-खो, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता रस्सा-कसी आदि खेलों को आयोजन किया गया। अंत में विद्यालय की चेयरमैन सुविधाएं इटोरिया प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद सेराजेश निगोतिया, गहोई सेवा मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार कंथरिया, आदि उपस्थित रहे। इ. अजय इटौरिया एवं उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन विद्यालय के अध्यापक देवेश कुमार पाठक ने किया इसके अलावा कार्यक्रम में पुरूषोत्तम पुरवार, गोविन्द सिंह बनाफर, नीतू सिंह के.के. चर्तुवेदी, डॉ. स्वेता अग्रवाल, नीरज त्रिपाठी, स्वेता तिवारी, दीक्षा दूरवार, महेश कुशवाहा, अभय सिंह, मनीष गुप्ता राहुल गुप्ता, कादिर सर आकर्ष मिश्रा, दिग्विजयसिंह रणवीर सिंह, विनय पाठक, उत्तम, जितेन्द्र, संदीप, अनिमेष मोहन, आशीष गुप्ता, शिवम शुक्ला आदि अध्यापक उपस्थित रहे।