उरई (जालौन)। कदौरा ब्लाक के ग्राम आटा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला मिशन प्रबंधक जालौन नवल किशोर, ज्वॉइंट वीडीओ मनोज गुप्ता, एडीओ रामकुमार, एडीओ आईएसबी अजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम में संकुल के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समूहों को सीसीएल धनराशि 90 लाख रुपए वितरण कर पदाधिकारियों का बदलाव किया। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए जिसमें बेकरी उत्पादन, कॉस्मेटिक शॉप, दाल उत्पादन, के स्टाल प्रमुख रहे। महिला कर्मियों द्वारा रंगोली भी बनाई गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक एसबीआई आटा शिखर बाजपेई, शाखा प्रबंधक आर्यावर्त बैंक विमल कुमार,शाखा प्रबंधक इटौरा, समस्त ब्लॉक प्रबंधक सुनील कुमार, ब्लॉक प्रबंधक सुनील कुमार विश्वकर्मा,ब्लॉक प्रबंधक अजय कुमार वाईपी अरुण, वाईपी दीपेंद्र कुमार, कलस्टर कोऑर्डिनेटर कल्पना भारती, मनीष, कोऑर्डिनेटर कुंदन सिंह, कृष्ण पाल सिंह, बच्चा सिंह, भारत महिला कलष्टर इटौरा, लेखाकार उमा, आईपीआरपी रश्मि, आईपीआरपी विमला, बैंक सखी खुशबू, बैंक सखी दीपा, आयोजक प्रकाश महिला क्लस्टर आटा, भारत महिला क्लस्टर इटौरा मौजूद रहीं।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा जी
आपकी लेखन की कला बहुत ही स्पष्ट और मन को एक नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस लेख के माध्यम…