उरई (जालौन)। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि जनपद में मटर के क्षेत्र को बढ़ाये जाने एवं उत्पादित फसल के विक्रय का प्रबन्धन एवं उचित मूल्य कृषकों को प्राप्त हो इसके लिये 18 दिसम्बर, 2022 को राजकीय मेडिकल कालेज, उरई ऑडीटोरियम में कृषक प्रशिक्षण, गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी का उद्घाटन पूर्वाहन 11 बजे किया जायेगा। उक्त गोष्ठी में मटर के क्षेत्र में कार्य करने वाली कम्पनियों, फ्रोजन इकाईयों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषक उत्पादक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्य कृषकों की प्रतिभागिता करायी जायेगी। गोष्ठी के सफल आयोजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम एवं नोडल अधिकारियों को नामित किया जाता है। नामित नोडल अधिकारी कृषक प्रशिक्षण, गोष्ठी को सफल बनाने हेतु आबंटित दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ समयबद्ध करना सुनिश्चित करें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights