टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम नौटा में एक अलग ही बकरे को देखने की होड़ सी मच गई है जबसे पता लगा है कि बकरे में कुछ अलग ही नजारा देखनो को मिल रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार टहरौली तहसील के ग्राम नोटा में रहने वाले सुरेश कुमार अहिरवार के यंहा एक बकरा है जिसकी उम्र लगभग 1 वर्ष बताई जा रही है उसका वजन करीब 40-45 किलो के लगभग बताया जा रहा है

बकरे में खास बात है यह बताई जा रही है कि बकरे के पेट के नीचे अल्लाह मोहम्मद रसु अल्ला लिखा है । तभी से लोगो की भीड़ उमड़ती नजर आ रही है । बकरे के मलिक ने बताया कि में उर्दू नही पढ़ा लिखा हूँ मेरी ही एक मुस्लिम मित्र ने इसकी जानकारी दी है । तभी से लोग नोटा में बकरे को देखने के लिए आने लगे वैसे मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकार के बकरों की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है जिस बकरे पर चांद , अल्लाह लिखा या बना रहता है

अंकित गौतम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights