क्षतिग्रस्त स्कूल की छत की शिकायत लोगों की उपजिलाधिकारी से
टहरौली ( झांसी ) तहसील टहरौली अंतर्गत आने बाले ढुरबई में स्कूल की छत हुई क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दी लिखित में शिकायत।
दिए ज्ञापन में कहा गया कि तहसील टहरौली क्षेत्र के ढुरबई में प्राईमरी विद्यालय में 300 से अधिक बच्चे हैं लेकिन 4 कमरे होने से बच्चों को बैठने की व्यवस्था नहीं है छत से पानी टपकता है। ग्राम के ही गनपत कुशवाहा के संज्ञान पर कमरा बंद करा दिया गया जिसके बाद उपजिलाधिकारी टहरौली के नाम लिखित में ज्ञापन देकर स्कूल के भवन के निर्माण कार्य की मांग की है।ज्ञापन पर गनपत कुशवाहा अध्यापक, अवधेश भदोरिया अध्यापक , परशुराम अहिरवार प्रधान, शैलेंद्र कुमार ,रघुवीर अहिरवार, प्रवेंद्र अहिरवार ,राम जी अहिरवार, अशोक कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा, विक्की भदोरिया, शिवानी कुशवाहा, साक्षी अहिरवार ,सुनील अहिरवार एडवोकेट , नंदपाल अहिरवार ,निलेश अहिरवार, शैलेंद्र यादव लकी , सचिन चौधरी, रामकुमार कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर हैं।
रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली
