उरई (जालौन)। शनिवार को गहोई महिला मंडल उरई द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए गहोई महिला मेला का आयोजन गहोई धर्मशाला में किया गया गहोई महिला मेला के आयोजन पर गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष सुविधा इटोरिया, मंत्री अलका कठिल, कोषाध्यक्ष सुधा रखोलिया ने संयुक्त रूप से बताया विगत 7 वर्षों से गहोई महिला मेला का आयोजन कर रही है। इस आयोजन में नगर की महिलाओं द्वारा स्वरोजगार निखारने के लिए जन जन तक महिलाओं की सामग्री पहुंचाने के लिए इस महिला मेला का आयोजन किया जा रहा है जिससे उनके द्वारा बनाए जा रहे सामान को लोगों तक पहुंचाया जा सके जिससे उनके रोजगार में बढ़ोतरी की जा सके। महिलाओं को स्वलंबी बनाने में इस तरह के मेले का आयोजन मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

गहोई महिला मेला में महिलाओं द्वारा केक पेस्ट्री खांडवी भेलपुरी, चाट, वेज, बिरयानी, पाव भाजी आदि स्वादिष्ट सामग्री के स्टाल लगाए गए थे साथ ही महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे भगवान की पोशाक, अगरबत्ती, तेल वूलन कुर्ती, साड़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टप्परवेयर का सामान, बेडशीट चिकन सूट, कुर्ती साड़ी, स्वेटर, ब्लाउज एवं स्वदेशी सामान जनरल कॉस्मेटिक आदि की स्टॉल लगाये गए मेला का उद्घाटन रुचि सरावगी मेडिकल ऑफिसर द्वारा किया गया गहाई महिला मंडल की संरक्षक मालती मिसुरहा उषा खैरा बंदना पहारि या शशि सजरिया ,मंजुला रेजा मंजुला लोहिया, दक्षा नौगरया, रजनी निगोतिया, नीलम कंथरिया, सीमा सोनी, अर्चना लहारया, लक्ष्मी दोहराया, अनुपमा तरसोलिया, किरण कनकने, रजनी कुरेले, सुमन सोनी, अंजलि रावत पूनम कुरेले, अनीता दहोरया, उषा सेठ ने गहोई महिला मेला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पूरी टीम द्वारा जितने भी स्टाल लगाए गए थे सबको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही महिला मंडल का मुख्य आकर्षण के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन किए गए थे।

रजिस्ट्रेशन में लकी ड्रा भी निकाला गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मेला में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऊषा गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रीति बंसल सहित सभी महिलाओं ने गहाई महिला मंडल की पूरी टीम की भरपूर प्रशंसा की और कहा अध्यक्ष सुविधा इटोरिया मंत्री अलका, कोषाध्याश सुधा, संरक्षक मालती मिसुरहा उषा खैरा इव महिला मेला की संयोजिका, मंजु रेजा, उषा सेठ, पूनम कुरेलेे, किरन कन कने, दक्षा नौगरया का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय हैं। यह महिलाओं को आगे आकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं मैं पूरी गहाई महिला मंडल को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं आशा करती हूं किसी तरह के आयोजन कर महिला सफलता को आगे बढ़ाने का पढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर गहाई सेवा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र टोनी, मंत्री सुरेश चन्द्र मिसुरहा, प्रमोद कठिल ने महिला मंडल को इस कार्य हेतु बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights