कोंच(जालौन)। ग्राम चांदनी स्थित शिक्षण संस्थानों सद्गुरु धाम संस्कृत महाविद्यालय एवं सद्गुरु इंटर कॉलिज चांदनी की प्रबंधकारिणी समितियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। संत उमेशानंद ओमजी को दोनों संस्थाओं में एक बार फिर अध्यक्ष पद तथा संतोष शुक्ला को दोनों संस्थाओं में प्रबंधक पद हेतु चुना गया है।

दोनों ही संस्थाओं के निर्वाचन के लिए आम सभा की बैठक संपन्न हुई और पीठासीन अधिकारी श्रीकृष्ण इंटर कॉलिज पिरौना के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह यादव की देखरेख तथा राजकीय इंटर कॉलिज मुसमरिया के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में समूची निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। सद्गुरु धाम संस्कृत महाविद्यालय की प्रबंधकारिणी में अध्यक्ष उमेशानंद ओमजी, उपाध्याय स्वर्णिमा बहिनजी, प्रबंधक संतोष शुक्ला, उप प्रबंधक राधा देवी, कोषाध्यक्ष श्यामलाल तथा कार्यकारिणी सदस्य सुमनलता, रोहतास गुप्ता, कृष्णानंद, मनीषा, विमल, शिवानी शर्मा, त्रिलोक चंद्र वर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया। प्राचार्य अनिरुद्ध कुमार तिवारी, डॉ. रेवती रमण त्रिपाठी व करुणा देवी को पदेन सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार सद्गुरु इंटर कॉलिज के निर्वाचन में अध्यक्ष उमेशानंद ओमजी, उपाध्यक्ष भगवती देवी, प्रबंधक संतोष शुक्ला, उप प्रबंधक राधा देवी, कोषाध्यक्ष अश्विनी शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य भोलेनाथ गर्ग, शकुंतला, रोहतास गुप्ता, मुकेश दास, रामसेवक, सुमनलता को निर्विरोध चुन लिया गया। प्रधानाचार्य सीताराम प्रजापति, अनिरुद्ध कुमार व श्रवण कुमार तिवारी को पदेन सदस्य नामित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights