जालौन (उरई)। आठ माह पूर्व जगतपुरा अहीर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त मामले में ट्रैक्टर चालक के पक्ष में एक व्यक्ति ने वादी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा अहीर में अतर सिंह ने अपने साले के 4 वर्षीय पुत्र यश को गोद लिया था। बीती 20 अप्रैल को यश गांव में पंचायत भवन के पास खेल रहा था। तभी गांव में तेजी से ट्रैक्टर चलाकर आ रहे अनुज ने यश को टक्कर मार दी थी। हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उक्त मामले में पिता अतर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर चालक अनुज ने अपने संबंधी योगेंद्र निवासी जगदेवपुर कोतवाली उरई के साथ मिलकर उसके नाम से फर्जी शपथ पत्र तैयार कर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्तुत किया है। ताकि वह पुलिस कार्रवाई से बच सके। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उक्त मामले में कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights