कुसमिलिया (जालौन)। डकोर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बीके कुशवाहा रहे। सुखलाल कुशवाहा प्रशिक्षक पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत ने अपनी भूमिका निभाई। गोविंद दास प्रशिक्षक ने बताया कि सतत विकास के माध्यम से लोगों की भलाई पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा करना और गांव के विकास में बिना भेदभाव के गरीबों के हित के लिए कार्य करना है। प्रशिक्षण के अंत में पंचायतों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर, एडीओ मेहरबान सिंह, देवेंद्र कुमार, विनोद, धीरेंद्र, कुमार मोहित गुप्ता, पूनम, प्रीति, शिव शंकर, बलवीर, ज्योति, गुलाब सिंह, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।