टहरौली ( झांसी ) गायत्री शक्ति पीठ टहरौली पर चल रहे 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न किया गया। सैकड़ों की संख्या में आये श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डाल कर मां गायत्री से जीवन सफल बनाने की कामना की और विश्व कल्याण हेतु भी आहुतियां अर्पित की गईं। मांडवी दीदी के नेतृत्व में शांति कुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा सभी यज्ञ के कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए। यज्ञ के उपरांत टहरौली शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा टोली का सम्मान किया गया, गायत्री शक्तिपीठ शाखा झाँसी, जिला एवं उपजोन से आये श्रद्धालुओं का भी मंच के माध्यम से सम्मान किया गया। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ झांसी के प्रभारी संजीव खरे ने युवाओं को युग सृजेता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समय एवं सहयोग की अपील की। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की बैठक भी आयोजित की गई। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विशेष रूप से सीताराम वर्मा, सुखदेव दास त्यागी, अरविंद बादल, रिंकू दीक्षित, सुखलाल कुशवाहा, हरिकृष्ण पुरोहित, देवी दयाल यादव, आर वी सिंह, आदित्य श्री श्रीवास्तव, संजीव खरे, आत्माराम यादव, रामकिशोर पटेल, जनक पटेल, जितेन्द्र पटेल, पंकज पटेल, शिवमोहन नाथ खरे, डॉ मोना राजा बुंदेला, लक्ष्मी प्रसाद गाता, किशोरी लाल यादव, गोविन्द प्रतीक, राकेश झा, नरोत्तम शर्मा, सौरभ यादव, प्रभुदयाल श्रीवास चंदवारी, सुखनन्दन रायकवार, अंकुश गुप्ता, संजय कुशवाहा, अंकित गौतम, मोनू सोनी, रियाज खान, होशियार खान, बड़े सेठ, संजू सेन, रविकांत बिदुआ, सम्पू समाधिया, बंटी बिरथरे, अमित शर्मा, राजकुमार प्रजापति, हजरत अली बमनुआ, राजकुमार कुशवाहा, राजकुमार पुरोहित, हरीश सोनी, अच्छे लाल साहू, ठाकुरदास गुप्ता, परमानंद कुशवाहा, प्रीतम सिंह यादव , धर्मपाल पटेल, दीपू पांचाल, लाल जी नामदेव, मनीष गुप्ता, नरेन्द्र परासर, राकेश परासर, नरोत्तम शर्मा, महेंद्र, विनोद, वीरेन्द्र, दीपू बिरथरे, खुशाली सेन, राजू चाचा चंदवारी, अरविंद बादल, राधा मोहन गुप्ता, अमित झा, बंटी यादव, गया प्रसाद लक्षकार, सुखलाल कुशवाहा, संजू कंथरिया, लखन लाल बमनुआ, प्रमोद शर्मा बमनुआ, सम्राट उपाध्याय, रविन्द्र बिरथरे, संजय शर्मा फूल खिरिया, दीपचंद चंदवारी, विवेक यादव, सुखराम नामदेव, गजेंद्र समाधिया, पहाड़ी समाधिया, दयासागर बिरथरे, बिट्टू शर्मा, देवांश बिरथरे, जानकी प्रसाद कंथरिया, भूपेन्द्र राय, नीरज झारखड़िया, विनोद गुप्ता, केशव कंथरिया, बलराम यादव पिपरा, साहब सिंह, योगेंद्र सिंह चंदवारी, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, उदय उपेंद्र सिंह, नारायणदास कुशवाहा, युवराज सिंह, सुमित सिंह, अभय प्रताप सिंह, देव सिंह, पजन नन्ना आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights